झारखंड राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई Maiya Samman Yojana के तहत आर्थिक व गरीब रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाते हैं। जिसमें जनवरी से लेकर मार्च तक के रुपए महिलाओं को नहीं मिले थे। लेकिन 8 मार्च 2025 को 3 महीने की किस्त एक साथ 7500 रुपए 38 लाख महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए है। बाकी आवेदनकर्त्ता महिलाओं को पैसे नहीं मिलने के कारण नाराजगी जताते हुए नजर आई। जिन महिलाओं के बैंक खाते में पैसे क्यों नहीं आए? पैसे आने के लिए क्या करना पड़ेगा? इसकी पूरी जानकारी जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।
Maiya Samman Yojana Status Check कैसे करें?
मैया सम्मान योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाएं बैंक खाते में पैसे आए या नहीं आए उसका स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रियाओं को फॉलो करें।
- आवेदनकर्ता आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर विकल्प स्टेटस चेक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें क्रमांक संख्या, मोबाइल नंबर और आधार संख्या भरनी होगी।
- तत्पश्चात आपके पास एक ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए आएगा उसको दर्ज करने के बाद आपके सामने योजना का स्टेटस खुलकर सामने आ जाएगा।
- आप अपना पेमेंट बैंक खाते में आया या नहीं आया उसके जांच कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana New Update जिसको 7500 रुपए नहीं मिले वह क्या करें?
मैया सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को तीसरी किस्त के 7500 रुपए नहीं मिलने पर बड़ी मात्रा में महिलाएं प्रखंड कार्यालय व बैंक में रुपए नहीं आने की वजह पूछने के लिए पहुंची। जिसमें यह निष्कर्ष निकला कि पैसा नहीं आने के 3 सबसे बड़े कारण ये है|
- बड़ी मात्रा में महिलाओं के बैंक खातों की केवाईसी कंप्लीट नहीं है. यानी बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।
- 5 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी चालू नहीं है, जिसकी वजह से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
- 1 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना के तहत पात्र पाई गई है। जैसे:- 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं तथा टैक्स पेयर आदि।
आपको Maiya Samman Yojana के तहत किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क करें।
Maiya Samman Yojana List कैसे देखें अपना नाम
मईयां सम्मान योजना के तहत जिन महिलाओं ने आवेदन किया था। और उनके पैसे अभी तक नहीं आए हैं. ऐसी स्थिति में वह अपना नाम अप्रूव्ड लिस्ट में जांच करना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको नजदीक ग्राम पंचायत या ब्लॉक स्तर पर जाए और संबंधित अधिकारी से लिस्ट चेक करने का अनुरोध करना होगा। उसके बाद अधिकारी आपसे आवेदन क्रमांक और अन्य जानकारी मांगेगा। जिससे आपको पता चलेगा कि आप इस योजना के लाभार्थी है, या नहीं या फिर आपके पैसे आए या नहीं।
Maiya Samman Yojana ka Paisa kab Milega
महिला सम्मान योजना के लाभार्थी जिनके होली त्योहार से पहले पैसे नहीं आए थे. उनके लिए अब कुछ खुशखबरी की बात है, की उनको अब ईद सरहुल व रामनवमी के मौके पर झारखंड राज्य सरकार की ओर से 18 लाख लाभार्थी जिनको तीन किस्त के पैसे नहीं मिले थे. अब सरकार द्वारा उनको 4 किस्त के 10000 रुपए एक साथ बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
जिन महिलाओं के बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है. वह बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवा लें। और किसी प्रकार के त्रुटि को अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक स्तर पर जाकर जल्द से जल्द सही करवा लेवे। जिससे कि चार किस्तों के पैसे एक साथ आपके बैंक खाते में जमा कर दिए जाएंगे।
READ MORE: जानिए इस तरीके से आते हैं बैंक खाते में हर महीने ₹2500