Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के लिए एक विशेष Maiya Samman Yojana की शुरुआत की है। गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए ₹2500 हर महा की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पहले यह राशि हर महा ₹1000 हुआ करती थी जिसको बढ़कर अब ₹2500 कर दी गई है।
Maiya Samman Yojana Overview
Yojana Name | Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana |
सम्बंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग |
प्रारंभकर्ता | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन |
राज्य | झारखंड |
शुरुआत | 01 अगस्त 2024 |
उद्देश्य | गरीब और मध्यम वर्ग महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना |
लाभान्वित | झारखंड राज्य की महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली Maiya Samman Yojana जो की 1 अगस्त 2024 से शुरू की गई थी। इसके तहत 58 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था। जिसमें हर माह गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया है। यह लाभ झारखंड राज्य की उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 50 साल के बीच है।
Maiya Samman Yojana उद्देश्य
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी और सालाना राशि ₹30000 होगी। यह राशि महिलाओं के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। इस योजना का लक्ष्य है, कि महिलाओं में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण की ओर ध्यान दें और आत्मनिर्भर बन सके। इसी के साथ ही महिलाओं के जीवन में गुणवत्ता लाने व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
Maiya Samman Yojana हेतु पात्रता
इस योजना के तहत महिलाओं को पात्रता के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा जो की निम्नलिखित है।
- योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती है, जो झारखंड राज्य की स्थाई निवासी है
- आयु सीमा 21 वर्ष से 50 वर्ष तक होनी चाहिए।
- गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिला वर्ग के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- इस योजना के तहत गुलाबी, पीला, सफेद और हरा राशन कार्ड धारक महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन करता महिला का बैंक में होना चाहिए व आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Maiya Samman Yojana Online Apply
इस योजना का लाभ उठाने वाले झारखंड राज्य की महिलाएं को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन कैसे करें? उसकी प्रक्रिया निम्नलिखित दी गई है।
- सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म को डाउनलोड करना होगा।
- प्राप्त की किए गए फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी भर लेवे।
- आवेदन फार्म के साथ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता etc. के प्रतिलिपि संलग्न करें।
- आपके नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहे हैं. कैंप में आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
कौन सी महिलाएं इस योजना के तहत अपात्र हैं?
आयकर दाता वाले परिवार इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। और
केंद्र, राज्य सरकार, सरकारी कंपनियां, नगर पालिका, पंचायत, सहकारी समिति, स्कूल कॉलेज आदि में काम कर रहे आवेदक या उनके पति इस प्रकार की योजना का लाभ नहीं ले सकते।
Read More : Bihar Police Vacancy 2025