Bseb Bihar Board 12th Result 2025: बिहार 12th बोर्ड के विद्यार्थियों की धड़कनें तेज होने वाली है. क्योंकि Bseb की ओर से मंगलवार (25 मार्च 2025) को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 pm पर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रिंस कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे।
Bihar Board BSEB 12th Result 2025
इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच दो पारी में आयोजित हुई थी। उसके बाद से ही छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष 2024 में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 23 मार्च को घोषित किया गया था। लेकिन अब छात्रों की इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। रिजल्ट मंगलवार (25 मार्च) 1:15 pm पर घोषित कर दिया जाएगा। पिछले वर्ष बिहार 12वीं बोर्ड साइंस वर्ग का कुल 87. 21% परिणाम रहा था। इस वर्ष पिछले वर्ष के परिणाम को तोड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
12th Bihar Board Result Date
बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार व बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर जी साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ भी मौके पर मौजूद रहेंगे और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे। इस वर्ष 12वीं बोर्ड में लगभग 3 लाख छात्रों ने भाग लिया है। जिनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। यह रिजल्ट उनके भविष्य की दिशा निर्धारित करेगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2025 Date and Time
Bihar Board 12th Result 2025 Date | 25 March 2025 |
Bihar Board 12th Result 2025 Time | 1:15 Pm |
Bihar School Examination Board Patna
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सबसे पहले रिजल्ट जारी करने में रिकॉर्ड तोड़ेगा। साथ ही सबसे बेहतरीन परिणाम भी देता है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम के सभी छात्र का रिजल्ट दोपहर 1:15 Pm पर जारी कर दिया जाएगा। इन सभी को मिलाकर इस साल परीक्षा में लगभग 13 लाख छात्र शामिल हुए हैं। रिजल्ट के साथ ही पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाएगी।
How to Check 12th Bihar Board Result 2025
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 दोपहर 1:15 pm पर लिंक एक्टिव कर दी जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम आपको इनमें से कोई एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- results.biharboardonline.com
- bsebinter.org
- secondary.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- interbiharboard.com
- interresult2025.com
- अब आपको होम पेज पर “click here for 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर रिजल्ट का विंडो ओपन होगा जिसमें आपको रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब आपके सामने परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। मार्कशीट को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लेवे यह मार्कशीट प्रोविजनल मार्कशीट के तौर पर काम आएगी।
Bihar Board 12th Result Direct Link

Direct Result Link | Click Here |
बिहार 12th बोर्ड में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए पासिंग मार्क्स प्रैक्टिकल और थ्योरी पर निर्भर करता है। प्रैक्टिकल और थ्योरी में पास होने के लिए कम से कम 33% मार्क्स होना चाहिए। तब जाकर आप 12वीं बोर्ड में पास हो पाओगे।
READ MORE : Bihar Board 10th Result 2025 Date